Homeबलरामपुरप्राचार्य पर महिला सहकर्मी ने लगाए गंभीर आरोप, शारीरिक संबंध बनाने का...

प्राचार्य पर महिला सहकर्मी ने लगाए गंभीर आरोप, शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने की शिकायत

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से शिक्षा विभाग को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बसंतपुर के प्राचार्य अनंत कुमार यादव पर एक महिला सहकर्मी ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसने पहले भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई के बजाय मामले को दबाने की कोशिश की गई।

डीईओ और बीईओ से की थी शिकायत

महिला का दावा है कि उसने मामले की शिकायत पहले जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) से की थी। इसके बावजूद आरोपों की निष्पक्ष जांच या कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत को दबाने का प्रयास किया गया।

शिक्षा विभाग से राहत नहीं मिलने के बाद महिला ने बसंतपुर थाने में प्राचार्य के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला बसंतपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments