Homeछत्तीसगढरायपुर के शराब दूकान में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप…

रायपुर के शराब दूकान में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आधी रात में रेल्वे स्टेशन के सामने स्थित सरकारी शराब दुकान में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि शराब दुकान में शुरूआत में धुआं निकलता देख स्थानीय लोगो ने गंज थाना पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस और दमकल की वाहन मौके पर पहुंची लेकिन शराब दुकान के कर्मचारियों और आबकारी विभाग के अधिकारियों से संपर्क नहीं होने के कारण दोनो टीमें काफी देर बाहर खड़ी रही जिससे आग ने पुरी दुकान का अपनी चपेट में ले लिया।

लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका

बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली की आसपास के होटलों में सो रहे लोगो को बाहर निकालकर होटल खाली कराये गए। मौके पर पहुंचे आबकारी अधिकारी औऱ कर्मचारियों ने दुकान खोली तो आग ने दुकान को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था और वहाँ रखी सरकारी अग्रेजी शराब पूरी तरह से जलकर राख हो गई। नए सिस्टम के तहत प्लास्टिक बॉटल में शराब आने के कारण आग की गर्मी से दुकान में रखी सभी शराब की बोतलो को पिघला दिया जिससे लाखो रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है औऱ अलसुबह तक दमकलकर्मी आग बूझाने में जुटे हुए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments