Homeछत्तीसगढनवनियुक्त प्रदेश प्रभारी के प्रथम रायपुर आगमन पर पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार...

नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी के प्रथम रायपुर आगमन पर पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी एवं माननीय सांसद सुखदेव भगत के प्रथम रायपुर आगमन पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय ‘राजीव भवन’ में उनका आत्मीय स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया एवं प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य, अनुसूचित जाति व प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी शकुन शिवकुमार डहरिया ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

नव-नियुक्त प्रदेश प्रभारी का स्वागत करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि सुखदेव भगत का लंबा सांगठनिक अनुभव और कुशल नेतृत्व छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश में कांग्रेस संगठन को एक नई ऊर्जा, मजबूती और स्पष्ट दिशा मिलेगी। डॉ. डहरिया ने विश्वास जताया कि प्रभारी के नेतृत्व में संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करेगा और पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में नव-नियुक्त प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments