Homeआरंगप्राथमिक शाला राटाकाट में मॉडल बालिका शौचालय का भूमि पूजन संपन्न

प्राथमिक शाला राटाकाट में मॉडल बालिका शौचालय का भूमि पूजन संपन्न

आरंग। विकासखंड आरंग के अंतर्गत ग्राम राटाकाट के शासकीय प्राथमिक शाला में वी राम जी (V RAM J) योजना के तहत मॉडल बालिका शौचालय निर्माण कार्य का गरिमामय भूमि पूजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत राटाकाट की सरपंच खुशबू राहुल देव प्रजापति उपस्थित थीं। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्कूली बालिकाएं, पंचगण और शाला विकास समिति के सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे।

पर्यावरण संरक्षण के लिए रोपे पौधे-
भूमि पूजन के पश्चात शाला परिसर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से अतिथियों, शिक्षकों और बच्चों द्वारा संयुक्त रूप से आंगन बाड़ी में वृक्षारोपण भी किया गया।

सरपंच खुशबू प्रजापति ने बताया कि इस आधुनिक मॉडल शौचालय के बनने से छात्राओं को स्वच्छता और सुरक्षा का बेहतर माहौल मिलेगा, वहीं वृक्षारोपण से बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। स्कूल प्रबंधन और ग्रामीणों ने इस विकास कार्य के लिए हर्ष व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments