Homeराजनांदगांवराजनांदगांव में भीषण सड़क हादसा: जन्मदिन का जश्न मातम में बदला, भिलाई...

राजनांदगांव में भीषण सड़क हादसा: जन्मदिन का जश्न मातम में बदला, भिलाई के तीन युवकों की मौत

राजनांदगांव, 4 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में भिलाई के रहने वाले तीन युवकों की मौत हो गई है।

जन्मदिन मनाने आए थे राजनांदगांव
मिली जानकारी के अनुसार, ये तीनों युवक अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए भिलाई से राजनांदगांव के एक ढाबे में खाना खाने आए थे। जन्मदिन की खुशियां मनाकर जब वे वापस लौट रहे थे, तभी सोमनी थाना क्षेत्र के पास उनकी तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। इस घटना के बाद से तीनों युवकों के परिवारों में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एक की मौके पर मौत, दो ने अस्पताल में तोड़ा दम
हादसा इतना भयावह था कि एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल युवकों ने भी दम तोड़ दिया।

जांच में जुटी पुलिस
सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही सोमनी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार की वजह से कार का अनियंत्रित होना सामने आया है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल और आसपास के साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments