Homeबिलासपुरगांजा तस्करी करते हुए पति-पत्नी गिरफ्तार, RPF-GRP ने रेलवे स्टेशन में दबोचा

गांजा तस्करी करते हुए पति-पत्नी गिरफ्तार, RPF-GRP ने रेलवे स्टेशन में दबोचा

रेलवे स्टेशन बिलासपुर में GRP और RPF की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी के कब्जे से दो बैग में रखे करीब 10.50 लाख के गांजे को जब्त किया है.

गिरफ्तार दोनों आरोपी बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले हैं.

पुलिस के मुताबिक 19 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4-5 के हावड़ा छोर स्थित ओवरब्रिज के नीचे एक महिला और पुरुष गांजा लेकर मौजूद हैं.

सूचना पर जीआरपी पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम को संदिग्ध हालत में एक महिला और पुरुष काले रंग का बैग और लाल रंग का ट्रॉली बैग लेकर खड़े मिले.

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत मौके पर कार्रवाई करते हुए गांजा जब्त कर लिया. आरोपियों के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को देने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments