Homeछत्तीसगढछत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में रिश्वतखोर महिला प्राचार्य सस्पेंड, ACB की कार्रवाई के...

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में रिश्वतखोर महिला प्राचार्य सस्पेंड, ACB की कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गईं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी की महिला प्राचार्य अंजुला सोनी को स्कूल शिक्षा विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। बिलासपुर एसीबी (ACB) की टीम द्वारा 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किए जाने के बाद शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने निलंबन का आदेश जारी किया। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में अटैच किया गया है।

वेतन वृद्धि का एरियर निकालने के एवज में मांगी थी रिश्वत

यह पूरा मामला अकलतरा क्षेत्र के किरारी गांव का है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ एक लिपिक (क्लर्क) की वेतन वृद्धि का एरियर (बकाया राशि) निकाला जाना था। आरोप है कि इस काम को करने के बदले महिला प्राचार्य अंजुला सोनी द्वारा लिपिक से रिश्वत की मांग की जा रही थी।

ACB ने बिछाया जाल, रंगे हाथों दबोचा

लिपिक की शिकायत पर बिलासपुर भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (ACB) की टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही लिपिक ने महिला प्राचार्य को 10 हजार रुपये की रिश्वत की रकम सौंपी, पहले से मुस्तैद एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

निलंबन के बाद DEO ऑफिस में अटैचमेंट

भ्रष्टाचार के इस गंभीर मामले में गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग ने त्वरित एक्शन लिया है। विभाग के अवर सचिव द्वारा जारी आदेश के तहत प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। नियमों के मुताबिक, निलंबन की इस अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय जांजगीर तय किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments