Homeछत्तीसगढकोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम भटगांव की घटना; पुलिस ने धक्का-मुक्की और...

कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम भटगांव की घटना; पुलिस ने धक्का-मुक्की और वाहन में तोड़फोड़ के आरोपों से किया इनकार

महासमुंद, 11 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में जुआ पकड़ने पहुंची पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच तीखे विवाद का मामला सामने आया है। कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम भटगांव में हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा की शाम कोमाखान पुलिस को ग्राम भटगांव में कुछ लोगों द्वारा जुआ खेले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की तस्दीक करने और कार्रवाई के लिए पुलिस की एक टीम गांव में पहुंची थी।

कहासुनी से झूमाझटकी तक पहुंचा विवाद
कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस उग्र हो गई और स्थिति धक्का-मुक्की व झूमाझटकी में बदल गई।

सोशल मीडिया पर सामने आए वायरल वीडियो में कुछ ग्रामीण पुलिसकर्मियों से उलझते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ लोग पुलिसकर्मियों का कॉलर पकड़ते और उनके हाथ से डंडा छीनने का प्रयास करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस का पक्ष
दूसरी ओर, इस पूरे घटनाक्रम पर महासमुंद पुलिस प्रशासन ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ किसी भी तरह की झूमाझटकी होने और सरकारी वाहन में तोड़फोड़ किए जाने की खबरों से साफ इनकार किया है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और पूरे मामले की जांच कर रही है।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments