Homeछत्तीसगढग्राम पंचायत देवरी में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापना

ग्राम पंचायत देवरी में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापना

आरंग। ग्राम पंचायत देवरी में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, गौरव एवं अस्मिता का प्रतीक छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति की स्थापना विधिवत रूप से की गई। इस अवसर पर श्रीमती चेतन टेकचंद साहू द्वारा विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति की स्थापना एवं पूजार्चना की गई। मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में समिति के सदस्य गजेंद्र साहू एवं खेमचंद साहू, भुवन साहू सहित ग्राम के पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य प्रीतम साहू भी सम्मिलित हुए तथा छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर ग्रामवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा एवं गौरव को सदैव आगे बढ़ाने तथा ग्राम के विकास एवं एकता के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments