आरंग। आज विधानसभा स्तरीय लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रीवा ग्रामवासियों की वर्षों से पानी की समस्या को दूर कर दिया। ज्ञात हो कि हर साल गर्मी आते ही रीवा गांव हाई लाईट में आ जाता हैं, हर कोई सायकल, मोटर साइकिल, कार, पैदल, जिसको जैसा बन पड़ता है उसमें पानी लाते हैं, जिसे देखते हुए जनपद सभापति कृष्णा महेश साहू के द्वारा सिवनी सुशासन तिहार में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से रीवा के पानी की समस्याओं को दूर करने के लिए रीवा में एक स्टॉप डैम की मांग जनहित के लिए रखी थी, जिसे संवेदनशील मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तत्काल प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सामने रखा।

जिस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज समोदा के कार्यक्रम में रीवा वासियों के लिए 4 करोड़ की लागत से स्टॉप डैम निर्माण की घोषणा कर दिए। इसके लिए जनपद सभापति कृष्णा महेश साहू ने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को हृदय से आभार व्यक्त किया ।




