Homeछत्तीसगढपाटन तहसील कार्यालय में टला बड़ा हादसा! तहसीलदार की कुर्सी पर आ...

पाटन तहसील कार्यालय में टला बड़ा हादसा! तहसीलदार की कुर्सी पर आ गिरा छत का प्लास्टर, बाल-बाल बची जान…

दुर्ग। जिले के पाटन तहसील कार्यालय में देर रात उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब कार्यालय की छत का प्लास्टर और मलबा सीधे तहसीलदार की कुर्सी पर आ गिरा। गनीमत रही कि घटना कार्यालय समय के बाद हुई, वरना तहसीलदार, ऑपरेटर समेत कार्यालय में मौजूद कई कर्मचारियों के घायल होने की आशंका थी।

कुर्सी, ग्लास और कंप्यूटर समेत सामान टूटा

छत का प्लास्टर गिरने से तहसीलदार की कुर्सी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा टेबल का ग्लास टूट गया और वहां रखा कंप्यूटर व प्रिंटर भी मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कार्यालय का मंजर देखकर कर्मचारी भी घबरा गए।

जर्जर भवन की मरम्मत की मांग

बताया जा रहा है कि तहसील कार्यालय भवन की स्थिति लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई है। कर्मचारियों की ओर से भवन की मरम्मत को लेकर लगातार मांग की जा रही है। छत का प्लास्टर गिरने की इस घटना ने एक बार फिर भवन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि यदि यही मलबा दिन में कार्यालय संचालन के दौरान गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। तहसील कार्यालय में रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपने काम से पहुंचते हैं। ऐसे में भवन की तत्काल जांच और जरूरी मरम्मत कराना बेहद जरूरी हो गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments