Homeनई दिल्लीमहादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई: बिग बॉस फेम शेफाली...

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई: बिग बॉस फेम शेफाली बग्गा ने ED के सामने सरेंडर किए 1.2 करोड़ रुपये

नई दिल्ली/रायपुर:
महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को एक बड़ी कामयाबी मिली है। टेलीविजन स्पोर्ट्स प्रेजेंटर और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा ने जांच एजेंसी के सामने स्वेच्छा से 1.2 करोड़ रुपये सरेंडर कर दिए हैं। ED द्वारा छत्तीसगढ़ की रायपुर कोर्ट में दाखिल की गई ताजा चार्जशीट में इस बात का खुलासा हुआ है।

अनजाने में प्रमोशन करने का दावा
ED की ओर से जारी प्रेस नोट और चार्जशीट के अनुसार, पूछताछ के दौरान शेफाली बग्गा ने दावा किया कि उन्होंने इस विवादित ऐप का प्रमोशन अनजाने में किया था। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह प्लेटफॉर्म किसी भी प्रकार की अवैध सट्टेबाजी और वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है।

दो डिमांड ड्राफ्ट के जरिए लौटाई रकम
जांच एजेंसी के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए शेफाली बग्गा ने 1.2 करोड़ रुपये की यह राशि दो अलग-अलग डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से सौंपी है। इनमें एक डिमांड ड्राफ्ट 50 लाख रुपये का और दूसरा 70 लाख रुपये का शामिल है। ED के मुताबिक, शेफाली को ऐप के लिए प्रमोशनल वीडियो बनाने के बदले कुल 1.5 करोड़ रुपये मिले थे।

पहले हो चुकी है 30 लाख की नकदी जब्त
ED ने बताया कि इस कार्रवाई से पहले जब शेफाली बग्गा के दिल्ली स्थित ठिकाने पर छापेमारी की गई थी, तब जांच टीम ने उनके घर से 30 लाख रुपये की नकदी

जब्त की थी। अब बाकी की राशि सरेंडर किए जाने के बाद, ED इस पूरे मामले में वित्तीय लेन-देन की कड़ियों को जोड़ने के लिए अपनी जांच का दायरा बढ़ा रही है।

जांच का दायरा हुआ तेज
महादेव सट्टेबाजी ऐप सिंडिकेट से जुड़े इस हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच तेजी से जारी है। इस मामले में कई अन्य मशहूर हस्तियों के नाम भी सामने आ चुके हैं। ED ने अपनी नवीनतम चार्जशीट में कुल 42 लोगों को नामजद किया है और सट्टेबाजी से अर्जित की गई अपराध की काली कमाई (Proceeds of Crime) का पता लगाने में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments