रायपुर: त्योहारी सीजन के बीच छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है. दिवाली से ठीक पहले राज्य सरकार ने मंत्रालय स्तर पर तीन वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले (Chhattisgarh Ministry Officer Transfer) कर दिए हैं. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है.
इन अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से मंत्रालय के दो अवर सचिव और एक उप सचिव को इधर से उधर किया गया है. इनमें राज्य प्रशासनिक सेवा (रा.प्र.से.) के अधिकारी और खनिज साधन विभाग में पदस्थ उप सचिव श्रीकांत वर्मा भी शामिल हैं, जो वर्तमान में उच्च शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे.

सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार, यह प्रशासनिक सर्जरी सचिवालय सेवा के कामकाज को और अधिक सुचारू बनाने के लिए की गई है. त्योहार से ऐन पहले हुए इस बदलाव से मंत्रालय के गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है.




