Homeछत्तीसगढछत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला: गरियाबंद के 6 नेताओं समेत प्रदेश के...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला: गरियाबंद के 6 नेताओं समेत प्रदेश के 20 नेताओं का निष्कासन समाप्त, संगठन में लौटे

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासन समिति की अनुशंसा पर लंबे समय से निष्कासन झेल रहे गरियाबंद जिले के छह नेताओं समेत प्रदेश के 20 नेताओं का निष्कासन समाप्त कर उन्हें संगठन में वापस लेने का निर्णय लिया है।

प्रदेश कांग्रेस के फैसले के बाद गरियाबंद जिले से गोरेलाल सिन्हा, राघोबा महाड़िक, ऋतिक सिन्हा, भविष्य प्रधान, भानुप्रताप साहू, सुशील सोनी और महावीर साहू की पार्टी में वापसी हुई है। लंबे समय के बाद इन नेताओं की संगठन में वापसी को जिले की कांग्रेस राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गरियाबंद के अलावा रायपुर, मुंगेली, राजनांदगांव और कोंडागांव जिलों के कुछ नेताओं का निष्कासन भी समाप्त किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments