Homeछत्तीसगढसाय सरकार का बड़ा फैसला: धान किसानों को अब प्रति एकड़ मिलेंगे...

साय सरकार का बड़ा फैसला: धान किसानों को अब प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, जारी हुए नए दिशा-निर्देश

रायपुर: छत्तीसगढ़ के धान उत्पादक किसानों के लिए विष्णुदेव साय सरकार ने एक और बड़ा व राहत भरा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत आदान सहायता राशि के वितरण से जुड़े नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 12 नवंबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। नए आदेश के अनुसार, अब प्रदेश के पात्र किसानों को धान के बोए गए और सत्यापित रकबे के आधार पर 13,839 रुपये प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि दी जाएगी।

सरकार के इस महत्वपूर्ण निर्णय से राज्य के लाखों धान किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा और कृषि कार्यों को बढ़ावा मिलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments