Homeछत्तीसगढबीज कारोबार में बड़ी गड़बड़ी: कृषि विभाग ने रद्द किया लाइसेंस…

बीज कारोबार में बड़ी गड़बड़ी: कृषि विभाग ने रद्द किया लाइसेंस…

रायपुर। छत्तीसगढ़ कृषि विभाग ने बीज कारोबार में बड़ी गड़बड़ी पकड़ते हुए मेसर्स पान सीड्स प्राइवेट लिमिटेड का राज्य स्तरीय बीज विक्रय लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। जांच में बिना अनुमति धान बीजों का भंडारण, पैकेजिंग और बिक्री का मामला सामने आया है।

निरीक्षण में कंपनी के गोदाम से लाइसेंस में शामिल नहीं की गई धान किस्मों की हजारों बोरियां मिलीं। दस्तावेजों की जांच में 1.84 लाख किलो से ज्यादा बिना अनुमति वाले बीजों की बिक्री का भी खुलासा हुआ। कृषि विभाग ने कंपनी का जवाब असंतोषजनक मानते हुए सख्त कार्रवाई की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments