Homeगरियाबंदपुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 पुलिसकर्मियों के तबादले; कई थानों को...

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 पुलिसकर्मियों के तबादले; कई थानों को मिले नए प्रभारी

गरियाबंद। जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने 9 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस तबादला सूची में 2 निरीक्षक, 2 उपनिरीक्षक, 1 सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) और 4 प्रधान आरक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

तबादला आदेश के तहत निरीक्षक डोमेन्द्र सिन्हा को मैनपुर थाना का नया प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक भोगराज ध्रुव को अमलीपदर थाना की कमान सौंपी गई है। वहीं उपनिरीक्षक दिलीप मेश्राम को इंदागांव थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है और उपनिरीक्षक जितेंद्र विजयवार अब पिपरछेड़ी थाना का प्रभार संभालेंगे।

इसके अलावा आदेश में एक सहायक उपनिरीक्षक और चार प्रधान आरक्षकों के भी स्थानांतरण किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता और जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर द्वारा जारी इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति से संबंधित क्षेत्रों में पुलिसिंग को और अधिक मजबूत करने, अपराध नियंत्रण में तेजी लाने तथा आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निराकरण में मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments