Homeआरंगपरागाँव में HPV वैक्सीन का मेगा कैम्प...

परागाँव में HPV वैक्सीन का मेगा कैम्प…

आरंग। आयुष्मान आरोग्य मंदिर पारागांव में लगाया गया एचपीवी वैक्सीन का मेगा कैंप, जिसके तहत हाई स्कूल व पूर्व माध्यमिक स्कूल पारागांव के पात्र बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाया गया और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर वैक्सीन लगवाया, साथ ही प्राचार्य नारायण प्रसाद साहू ने बताया की अपनी बेटी और बहू को एम्स रायपुर में उक्त टीका लगवाया किसके लिए उनको 16000 रुपए देने पड़े, वही वैक्सीन सभी शासकीय अस्पतालों में निशुल्क लगाया जा रहा है। सत्र का आयोजन डॉक्टर विजयलक्ष्मी अनंत खण्ड चिकित्सा अधिकारी आरंग के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ और मैडम ने जानकारी देते हुए कहा कि एचपीवी का वैक्सीन अत्यंत प्रभावी है जो ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से बचाता है जो मुख्य रूप से सर्वाइकल कैंसर और अन्य कैंसर से बचाता है यह टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है और लोगों को भ्रांतियों से दूर रहने की सलाह दिया जहां स्कूल शिक्षक सुरभि शुक्ला, सुमन गुप्ता भी उपस्थित रही, स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सकों की उपस्थिति रही साथ ही विभाग से श्रवण तिवारी आर एम ए, सेक्टर सुपरवाइजर एम एल गायकवाड़, लीला विश्वास, के साथ महिमा राजपूत, इंदु देवांगन, दीपक चंद्राकर, धनेश कुमार बघेल, दीनबंधु साहू, रागिनी साहू व मितानिन कार्यक्रम से गीता निषाद, सरोज चंद्राकर, दुर्गा सोनवानी, तेज़बाई टेंडर तथा पारागांव की समस्त मितानिनों की उपस्थिति रही और सभी का इस कार्यक्रम में सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments