Homeछत्तीसगढसार्वजनिक जीवन में पीएम मोदी के 25 वर्ष: छत्तीसगढ़ के 38 जिला...

सार्वजनिक जीवन में पीएम मोदी के 25 वर्ष: छत्तीसगढ़ के 38 जिला मुख्यालयों में बनेंगे ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’, सीएम साय की बड़ी घोषणा

रायपुर, 7 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में शासन प्रमुख के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज राजधानी रायपुर में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का गरिमामय आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक बड़ी घोषणा करते हुए प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों सहित कुल 38 स्थानों पर ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ के निर्माण का एलान किया है।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने बताया कि राजधानी रायपुर के प्रसिद्ध तेलीबांधा चौक को भी ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ के रूप में भव्य रूप से विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने इस पहल के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, “ये संकल्प चौक केवल निर्माण नहीं, बल्कि जनसेवा, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प के जीवंत प्रतीक बनेंगे। ये चौक आने वाली पीढ़ियों को निरंतर यह प्रेरणा देते रहेंगे कि राष्ट्र की प्रगति और विकास में देश के प्रत्येक नागरिक का योगदान कितना महत्वपूर्ण है।”

रायपुर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सेवा, संकल्प और राष्ट्र निर्माण की भावना का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसमें शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित भारी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments