Homeछत्तीसगढअंबिकापुर में IPS के बेटे पर हमला करने वाले बदमाशों का पुलिस...

अंबिकापुर में IPS के बेटे पर हमला करने वाले बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस, पैदल लेकर पहुंची कोर्ट

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में IPS अधिकारी रवि कुर्रे के बेटे के साथ मारपीट और चाकू से हमला करने वाले दो मुख्य आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को कड़ा सबक सिखाते हुए कोतवाली थाने से जिला न्यायालय तक पैदल जुलूस निकाला.

बदमाश बोले थे- ‘तेरा बाप पुलिस वाला होगा, हमारा क्या बिगाड़ लेगा’
यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बौरिपारा तालाब के पास हुई थी, जहां मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने IPS के बेटे और उनके दोस्तों को घेरकर मारपीट की थी. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने एक बदमाश का नाम ले लिया था, जिससे नाराज होकर आरोपियों ने हमला कर दिया और धमकी देते हुए कहा था कि “तेरा बाप पुलिस वाला होगा, हमारा क्या बिगाड़ लेगा।”

सड़कों पर सरेआम तमाशा, पुलिस ने तोड़ी गुंडों की हेकड़ी
घटना के बाद से शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे थे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया. आज शहर के बीचों-बीच जब पुलिस इन बदमाशों का जुलूस निकालकर न्यायालय ले जा रही थी, तब दोनों आरोपी सिर झुकाए चल रहे थे. पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से आम जनता के बीच अपराधियों में खौफ पैदा करने का संदेश दिया गया है. मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments