Homeछत्तीसगढसड़क की बदहाली देख भड़के रामविचार नेताम, एसडीओ-सब इंजीनियर पर कार्रवाई के...

सड़क की बदहाली देख भड़के रामविचार नेताम, एसडीओ-सब इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश…

बलरामपुर। प्रतापपुर-डवरा-सेमरसोत मार्ग की बदहाली देखकर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कड़ी नाराजगी जताई। जर्जर सड़क की स्थिति को लेकर उन्होंने मौके से ही कलेक्टर को फोन किया और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि सड़क की समय पर पेच रिपेयरिंग कराई जाती तो आज इसकी ऐसी स्थिति नहीं होती। उन्होंने सड़क की खराब हालत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

लापरवाह अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई के निर्देश

मौके पर सड़क की स्थिति देखने के बाद मंत्री रामविचार नेताम ने कलेक्टर से फोन पर चर्चा की। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को चिन्हित कर निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के रखरखाव में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय पर मरम्मत नहीं होने से सड़क की स्थिति लगातार खराब होने और आम लोगों को परेशानी होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।

मंत्री के निर्देश के बाद अब संबंधित अधिकारियों की भूमिका और सड़क की मरम्मत में हुई लापरवाही को लेकर कार्रवाई की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments