Homeनई दिल्लीशारदीय नवरात्रि 2026: मां दुर्गा की पूजा में बेहद चमत्कारी है एक...

शारदीय नवरात्रि 2026: मां दुर्गा की पूजा में बेहद चमत्कारी है एक जोड़ा लौंग, पूरी होगी हर मनोकामना

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का त्योहार अत्यंत पवित्र और फलदायी माना जाता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में भक्त मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। इस वर्ष भी देशभर में नवरात्रि को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है।

ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवी मां को प्रसन्न करने के लिए पूजा सामग्री में कई प्रकार की चीजें अर्पित की जाती हैं, जिनमें फूलदार लौंग का स्थान सबसे महत्वपूर्ण माना गया है।

लौंग के बिना अधूरी है पूजा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा में मां दुर्गा को लौंग अर्पित करने से न केवल पूजा पूर्ण होती है, बल्कि साधक को इसका कई गुना फल प्राप्त होता है। तंत्र शास्त्र और शास्त्रों में लौंग को ऊर्जा का वाहक माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि माता रानी की आरती या भोग में यदि एक जोड़ा (दो पीस) साबुत फूलदार लौंग अर्पित की जाए, तो घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सुख-समृद्धि का वास होता है।

मिलेगा कई गुना फल
नवरात्रि के पावन दिनों में यदि आप अपनी विशेष मनोकामनाओं की पूर्ति चाहते हैं, तो मां दुर्गा के चरणों में लौंग का जोड़ा जरूर अर्पित करें। ध्यान रहे कि लौंग टूटी-फूटी नहीं होनी चाहिए, केवल पूरी और खिली हुई फूल वाली लौंग का ही इस्तेमाल पूजा में किया जाना चाहिए। इससे माता रानी शीघ्र प्रसन्न होकर अपने भक्तों के सभी कष्ट दूर करती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments