छत्तीसगढ़सूरजपुर

बाइक सवार को बचाने घर में घुसी वाहन, एसडीएम और पुलिसकर्मी हुए घायल

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। रामानुजनगर के SDM अजय माडियम की सरकारी गाड़ी बाइक सवार को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान में जा घुसी।हादसे में SDM अजय माडियम, दो आरक्षक और वाहन चालक घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

कैसे हुआ हादसा?

बताया जा रहा है कि SDM अजय माडियम रामानुजनगर से सूरजपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान देवनगर गांव के पास सामने अचानक आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और सीधे एक घर में जा घुसा।

टला बड़ा हादसा

गनीमत रही कि जिस घर में वाहन घुसा, उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। वरना बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था।

प्रशासन मौके पर पहुंचा

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर मौके पर पहुंचे और घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।

स्थिति फिलहाल नियंत्रण में

सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button