छत्तीसगढ़रायपुर

VIP रोड के करेंसी टावर में अफरा-तफरी: लिफ्ट फेल होने से कांग्रेस नेता फंसे, इमरजेंसी सिस्टम भी बेकार

रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर में लिफ्ट खराब होने का मामला लगातार सामने आ रहा है। IAS अधिकारी ऋचा शर्मा के फंसने के बाद अब कांग्रेस प्रवक्ता नितिन भंसाली भी लिफ्ट में फंस गए।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को करेंसी टावर पहुंचे नितिन भंसाली कुछ देर तक लिफ्ट में फंसे रहे। इस दौरान लिफ्ट का सपोर्ट सिस्टम काम नहीं कर रहा था। मदद न मिलने पर उन्होंने दरवाजा पीटना शुरू किया, जिसके बाद मौके पर मौजूद गार्ड ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला।

850 दुकानें, सिर्फ 2 लिफ्ट चालू

इस बड़े कॉम्प्लेक्स में करीब 850 दुकानें और ऑफिस संचालित हैं, लेकिन यहां केवल 4 लिफ्ट हैं। इनमें से भी सिर्फ 2 ही किसी तरह चल रही हैं, जबकि बाकी बंद हैं। जो लिफ्ट चालू हैं, वे भी बार-बार खराब हो रही हैं, जिससे रोजाना लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

लिफ्ट की कमी के कारण लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। कई बार अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन जाती है, जिससे व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को दिक्कत होती है।

सबसे गंभीर बात यह है कि लिफ्ट के अंदर न हेल्पलाइन नंबर है और न ही इमरजेंसी सिस्टम सही तरीके से काम करता है। ऐसी स्थिति में फंसने पर लोग खुद ही बाहर निकलने को मजबूर हैं।

इससे पहले सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे IAS ऋचा शर्मा करीब 10 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं। उस दौरान न पर्याप्त रोशनी थी और न ही हवा की व्यवस्था, जिससे उन्हें घबराहट हुई।

लगातार सामने आ रही घटनाओं ने कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा और मेंटेनेंस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार इस पर क्या कार्रवाई करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button