Homeछत्तीसगढग्राहक बनकर ज्वेलरी शॉप में घुसे 3 शातिर, पलक झपकते ही 17...

ग्राहक बनकर ज्वेलरी शॉप में घुसे 3 शातिर, पलक झपकते ही 17 ग्राम सोने की चेन पार, CCTV में कैद वारदात

धमतरी। धमतरी में ज्वेलरी शॉप के भीतर ग्राहक बनकर पहुंचे तीन लोगों ने बेहद शातिराना अंदाज में लाखों रुपये की सोने की चेन चोरी कर ली। वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के मकई चौक स्थित आमंत्रण ज्वेलर्स में हुई। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, दो महिलाएं और एक पुरुष ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे थे। तीनों ने दुकानदार से अलग-अलग आभूषण दिखाने को कहा और काफी देर तक खरीदारी का माहौल बनाए रखा। इसी दौरान मौका पाकर उन्होंने 17 ग्राम वजन की सोने की चेन चोरी कर ली और दुकान से निकल गए।

चोरी हुई चेन की कीमत करीब 2 लाख 22 हजार रुपये बताई जा रही है। CCTV फुटेज में तीनों संदिग्ध दुकान के अंदर आभूषण देखते और मौका मिलते ही चेन गायब करते नजर आ रहे हैं। जगदलपुर में भी वारदात का शक पुलिस के अनुसार, इसी तरह की वारदात में इन तीनों के शामिल होने की आशंका पहले भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि करीब तीन दिन पहले जगदलपुर में भी इसी तरीके से चोरी की गई थी। इसके बाद धमतरी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जगदलपुर पुलिस से भी संपर्क किया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस दोनों घटनाओं के बीच कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments