अभनपुर/रायपुर। श्री राम नगर वार्ड नं 20 नायकबांधा अभनपुर में दिनाँक 12/07/26 को वृक्षारोपण किया गया जिसमें श्रीराम नगर वासी, अध्यक्ष मनहरण देवांगन, सचिव महेंद्र चंद्राकर एवं सदस्यगण – पोखन लाल सिन्हा, उदय प्रजापति,चूरामन ध्रुव, चोखेलाल साहू, गुरुमुख मांझी, किशोर वर्मा, उत्तम साहू, यशोदा देवांगन, नूतन चंद्राकर, हिना चंद्राकर, पुष्पा साहू, दामिनी वर्मा, और हमारे कॉलोनी के नन्हे मुन्ने बच्चे, साकेत, टुसू, तिरु, हिमानी, हेतांश, शिब्बू, मारू, मिष्टी, वाणी, लड्डू वृक्षारोपण की कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाया।
इस वृक्षारोपण का उद्देश्य, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और जैव विविधता को बढ़ावा देना है। ताकि बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करके स्वच्छ प्राणवायु (ऑक्सीजन) प्राप्त किया जा सके, साथ ही मिट्टी के कटाव को रोककर भूमि की उर्वरता को बनाए रखे।



