बिलासपुर। बिलासपुर में चंदा मांगने के बहाने घर में घुसी महिला ने ड्राइवर की पत्नी पर हमला कर दिया। महिला के बेहोश होते ही आरोपी उसके जेवर निकालकर फरार हो गई।
घटना सिविल लाइन क्षेत्र के वेयर हाउस रोड स्थित सरकारी क्वार्टर की है। घटना के वक्त ड्राइवर ड्यूटी पर था और उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। होश में आने के बाद महिला ने परिजनों को पूरी बात बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




