छत्तीसगढ़

जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन ने किया धमनी में सी.सी. रोड का भूमिपूजन

आरंग। ग्रामीणों के समस्या को देखते हुवे, 5 लाख के लागत से सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन स्थानीय जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेश देवांगन द्वारा किया गया।

ग्रामीणों के मूल समस्या को देखते हुवे प्रदेश के यशस्वी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के निर्देश पर गौण खनिज के मद से जनपद सदस्य देवराज जांगड़े के अनुशंसा से डेरहा तारक के बाड़ी से लेकर टीला साहू के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य किया जायेगा।

जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेश देवांगन ने कहा कि ग्रामीणों का बहुत लम्बे समय से मांग को देखते हुवे, सी.सी. रोड निर्माण कार्य शुभारंभ किया, जा रहा है, जिससे ग्रमीणों को काफी हर्ष का विषय बना हुवा है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य माखन लाल कुर्रे, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष-कोमलसिंह साहू, जनपद सदस्य-देवराज जांगड़े, सरपंच- दीपक साहू, जोन अध्यक्ष-देवशरण साहू, संतोष साहू, मनी साहू, मंगल जांगड़े, बसन्त यादव, सुनीता साहू, सुरेश गिलहरे, सोहन तारक, आदिलोक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button