छत्तीसगढ़

कांकेर में लड़की से छेड़छाड़ मामले में तीन आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांकेर। जिले के नरहरपुर क्षेत्र में 1 जनवरी को हुई नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है वहीं घटना में शामिल एक अन्य आरोपी जो कि सीएफ का जवान है फरार बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना नरहरपुर थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के मुताबिक 15 वर्षीय नाबालिग पीड़िता एक प्रतियोगिता देखने के बाद अपने सहेली को छोड़कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में खड़े चार लोगों ने उसका रास्ता रोककर उससे जबरदस्ती छेड़छाड़ करने की कोशिश की। पीड़िता भागकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। वहीं पुलिस भादवि की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी।

इसी बीच पुलिस ने तीन आरोपी कृष्ण कुमार कोमरे 28 वर्ष, अजय कुमार कोर्राम 19 वर्ष, धनीराम कोमरे 30 वर्ष को गिरफ्तार किया। वहीं घटना में एक अन्य आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है,जो कि सीएफ का जवान है।

उसकी पुलिस तलाश कर रही है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर गोरखनाथ बघेल ने बताया कि घटना की जानकारी पीड़िता ने थाना में दर्ज कराई है। अपराध दर्ज कर तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी,जो कि सीएएफ का जवान है वह फरार है, तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी भी जल्द की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button