छत्तीसगढ़

आरंग ब्लाक के ग्राम समोदा में चल रहे वेद माता गायत्री के महायज्ञ में सम्मिलित हुए मंत्री शिव डहरिया

आरंग। ग्राम समोदा में चल रहे वेद माता गायत्री के महायज्ञ में सम्मिलित हुए मंत्री शिव डहरिया
तीन दिवसीय पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन ग्राम समोदा में मां भगवती महिला मंडली एवं गायत्री परिवार द्वारा रखा गया।

जिसमें विभिन्न प्रकार के संस्कार पुष्यन गर्भ संस्कार, नामकरण संस्कार, विवाह दिवस संस्कार, मुंडन संस्कार,जन्म दिवस संस्कार व दीक्षा प्रदान किया गया।गायत्री महा यज्ञ के समापन के अवसर पर क्षेत्र के विधायक व मंत्री माननीय डॉ शिव कुमार डहरिया# जी उपस्थित हुए उन्होंने मां गायत्री की पूजा अर्चना कर प्रदेश व क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि की कामना की उन्होंने कहा यज्ञ संस्कृति की अमूल्य धरोहर व ऋषि मुनियों की विरासत है, हर शुभ कार्य में यज्ञ का महत्व है व यज्ञ से तन मन व वातावरण शुद्ध होता है।

मां गायत्री यज्ञ का सफल आयोजन के लिए मां भगवती महिला मंडली, गायत्री परिवार व ग्रामवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर डॉ शिव कुमार डहरिया जी मंत्री नगरी प्रशासन व श्रम विभाग ,कोमल सिंह साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग ,चंद्रशेखर चंद्राकर अध्यक्ष नगर पालिका आरंग, शिवकुमार साहू, लता देवी साहू, पूनम चंद साहू , आजू वन्से, नंदकुमार साहू, कृष्ण कुमार साहू ,शिवलाल साहू, यादराम साहू, घनश्याम साहू, गोपाल साहू ,मनीराम साहू, राजाराम साहू, दौलत निषाद ,पंचराम साहू ,नेतराम साहू, विनोद साहू, शरद गुप्ता, लक्ष्मी ध्रुवंशी, सुनीता सोनी ,कल्पना चंद्राकर, रिद्धि साहू ,बसंती सोनी, मधु सोनी ,सविता सोनी, सविता चंद्राकर आशा देवदास, पार्वती सोनी ,गायत्री परिवार के सदस्य व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button