छत्तीसगढ़

अग्रसेन चौक आरंग में 30 जनवरी से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन ….

आरंग ।  धर्म नगरी आरंग में  30 जनवरी 2021 से भव्य भक्तिमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन श्री हरि भागवत सेवा समिति आरंग द्वारा अग्रसेन चौक आरंग में किया जा रहा है जिसमें भागवताचार्य श्री कृष्णप्रिया पूजा दीदी  वृंदावन रहेंगे। इसके कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे-

30 जनवरी- कलश यात्रा एवं भागवत महत्तम कथा

31 जनवरी- सुकदेव जन्म,परीक्षित जन्म

01 फरवरी- ध्रुव चरित्र,सती चरित्र

02 फरवरी- श्री कृष्ण जन्मोत्सव

03 फरवरी- बाल लीला एवं गोवर्धन पूजा

04 फरवरी- रूखमणी विवाह

05 फरवरी- सुदामा चरित्र,व्यास पूजा,कथा विश्राम

06 फरवरी- हवन एवं प्रसाद वितरण

कथा समय दोपहर 02 बजे से रहेगा

29 जनवरी को कथा स्थल पर भजन संध्या का आयोजन किया गया है । समिति के सदस्यों द्वारा इस संगीतमय  भागवत कथा श्रवण का पुण्य लाभ लेने हेतु सभी श्रद्धालुओं को अधिकाधिक संख्या में उपस्थित हो कर सहयोग करने का आग्रह किया गया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button