छत्तीसगढ़

आरंग में मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के कार्यों से प्रभावित होकर 18 महिलाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश…

आरंग। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के कार्यालय में आयोजित श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में शकुन डहरिया ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष शकुन डहरिया के नेतृत्व में 18 महिलाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आरंग विधायक कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के द्वारा क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर महिलाएं भी कांग्रेस से जुड़ रही हैं। जो राज्य और क्षेत्र के विकास को प्रदर्शित कर रहा है। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कोमल सिंह साहू व शहर कांग्रेस अध्यक्ष भारती देवांगन की उपस्थिति में आरंग शहर की महिलाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया एवं कांग्रेस के रीति नीति में चलने का संकल्प भी लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button