छत्तीसगढ़

सरगुजा जिला भी अब में बर्ड फ्लू की दस्तक, प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

अंबिकापुर। सरगुजा जिला भी अब बर्ड फ्लू की चपेट में आ चूका है। शासकीय कुक्कुट फॉर्म सकलो में बर्ड फ्लू का मामला सामने आया है।

बता दें कि शासकीय कुक्कुट फॉर्म सकलो में पिछले कुछ दिनों से मुर्गियों की मौत हो रही थी। इसे देखते हुए और बर्ड फ्लू की आशंका पर सैंपल जाँच के लिए भोपाल स्थित हाई सिक्योरिटी लैब भेजा गया था।

सोमवार को आई रिपोर्ट से पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पशुधन विभाग के सहायक संचालक एनपी सिंह ने बताया कि जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विभाग सर्वे करवाना शुरू कर चुकी हैं।

अंबिकापुर के सकलो स्थित शासकीय कुक्कुट फॉर्म में मंगलवार को करीब 34 सौ बड़ा मुर्गा और 17 हजार चूजों को गड्डे में दफ्नाया गया। वहीं मामले की संजिंदगी को देखते हुए निगम प्रशासन ने अंबिकापुर के चिकन मार्केट में मुर्गा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button