छत्तीसगढ़हेल्थ

सुबह नाश्ते में झटपट बनाए पनीर बेसन चीला

रायपुर। नाश्ते के लिए पनीर बेसन चीला एक बढ़िया ऑप्शन है। आप घर पर कभी भी पनीर बेसन चीला बना सकते हैं, जिसकी रेसिपी बहुत आसान है। ये झटपट तैयार हो जाता है।

सामग्री :
1 कप बेसन
1/2 टी स्पून नमक
1 टी स्पून काली मिर्च
1 प्याज , टुकड़ों में कटा हुआ
1/2 कप पनीर , कद्दूकस
1 टमाटर
1/2 टी स्पून अजवाइन
2 हरी मिर्च
1/2 कप हरा धनिया
1 कप पानी

विधि :
-एक बाउल में बेसन लें, इसमें, काली मिर्च, प्याज, कद्दूकस पनीर, टमाटर, हरी मिर्च, अजवाइन, और हरा धनिया डालें।
-अब इन सभी सामग्री को पानी की मदद से अच्छे से मिलाएं।
-अगर आपको बेसन का यह घोल गाढ़ा लगे तो आप इसमें पानी मिलाकर पतला कर सकते हैं।
-एक पैन लें और थोड़ा सा बेसन का घोल लेकर पैन में फैलाएं।
-अब इस चीले को क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
-इस पर अब कद्दूकस किया हुआ पनीर, प्याज, काली मिर्च और हरा धनिया डालें।
-इसे फोल्ड करें और लाल चटनी के साथ सर्व करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button