छत्तीसगढ़

प्रदेश में दिन और रात के तापमान में हुआ ये बदलाव, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम

रायपुर। प्रदेश में शुक्रवार को भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। इधर, राजधानी रायपुर में मौसम शुष्क रहा। हालांकि हल्के बादल छाए रहे, पर दिनभर धूप निकली रही। लेकिन बीती रात हुई बारिश से मौसम में ठंडक रही। अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था।

न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य था। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमानों में प्रदेश के बस्तर संभाग में उल्लेखनीय गिरावट तथा शेष संभाग में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। न्यूनतम तापमानों में सरगुजा और बिलासपुर संभाग में वृद्धि दर्ज की गई तथा शेष संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए।

प्रदेश में सबसे कम तापमान पेंड्रारोड में 13.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 29.8 डिग्री रहा। गुरुवार-शुक्रवार की रात जगदलपुर में 7.2 मिमी और राजनांदगांव में 14.4 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। एक उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा तटीय आंध्रप्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर से 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसके कारण प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है।

इसके प्रभाव से प्रदेश में शुक्रवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा व गरज चमक के साथ छींटे पड़ी। बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में वर्षा का क्षेत्र और मात्रा ज्यादा रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में शनिवार 20 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

कहां कितना रहा तापमान
रायपुर – 29.0- 17.0
बिलासपुर – 29.2- 16.8
पेंड्रारोड- 25.1- 13.4
अंबिकापुर- 24.7- 13.8
जगदलपुर- 27.1- 16.0
दुर्ग – 29.8- 17.2
राजनांदगांव- 27.5- 15.0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button