छत्तीसगढ़

अनोखा विरोध प्रदर्शन: विधायक विकास उपाध्याय ने पेट्रोल पंप में फुल टैंक कराने वालों के साथ किया ऐसा कि देखते रहे लोग

रायपुर। विधायक विकास उपाध्याय ने रविवार को अपने साथियों के साथ पेट्रोल पंप में नायब तरीका से बढ़े तेल की कीमतों का घंटों विरोध किया। वे उन लोगों की आरती उतार कर स्वागत कर रहे थे, जो पंप से अपनी गाड़ियों में फुल टैंक करा कर निकल रहे थे।

विकास उपाध्याय ने देश में बढ़ती महंगाई और किसान आंदोलन पर मोदी सरकार को चौतरफा घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी चुनाव जीतने के लिए भी झूठ बोलते हैं और सत्ता में रहते हुए भी झूठ बोल कर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। आज केन्द्र सरकार के खिलाफ बड़े जन आंदोलन की जरुरत है। भाजपा के 7 साल के शासन काल में जिस तरह से पेट्रोल-डीजल सहित रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई है, वह आजादी के बाद का पहला उदाहरण है।

विकास उपाध्याय ने असम दौरे से लौटने के बाद रविवार को अपने निवास में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी ली। उन्होंने मोदी सरकार की कथनी व करनी पर सवाल उठाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। विकास उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सहित भाजपा, यूपीए सरकार पर महंगाई व भ्रष्टाचार में लिप्त होने का ढिंढोरा पीटकर सत्ता में आई,आज वही मोदी सरकार पूरे देश को महंगाई के आग में झोंक दी है।

विकास उपाध्याय ने कहा कि किसानों के लिए लाए गए तीन कृषि कानूनों का किसान 85 दिन से विरोध कर रहे हैं। नया कृषि कानून जिन किसानों के लाभ के लिए बनाया गया है, वही किसानों की राय ये है कि इससे कॉरपोरेट जगत वाले किसानों पर हावी हो जाएंगे। किसानों का इससे बहुत नुकसान होगा। किसान ही नहीं इस कानून को निष्पक्ष रूप से समझने वाले अन्य सभी की राय (सिर्फ बीजेपी को छोड़) जो लोकतंत्र के हिस्सा हैं, उनकी भी यही है और जब किसी भी राय को दबाने की कोशिश की जाती है, तो उससे यह संदेह पैदा होता है कि कहीं वही मत तो सही नहीं है। इसी बात पर मोदी सरकार का इगो हर्ट हो रहा है। सही साबित करने मोदी सरकार इसके प्रचार प्रसार में करोड़ों खर्च कर रही है। विकास ने संसद में सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से प्रस्तुत आंकड़े का जिक्र कर कहा, वह इस पर अभी तक करीबन 7 करोड़ 25 लाख रुपए तो कृषि मंत्रालय ने 8 करोड़ खर्च कर चुकी है।

उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर किसान पिछले 85 दिनों से धरना प्रदर्शन पर हैं। इस बीच जहां 150 करोड़ का नुकसान तो सिर्फ टोल प्लाजा से ही हो चुका है। इसी तरह किसान आंदोलन शुरू होने के पूर्व ही पंजाब में रेलवे स्टेशनों व पटरियों पर धरना प्रदर्शन के कारण यातायात बाधित रही। इसकेकारण मालगाड़ियां प्रभावित रहीं। जिसका नवम्बर तक का ही अनुमान है कि भारतीय रेल को 2400 करोड़ रुपए का नुकसान पूर्व में ही हो चुका है।

विकास उपाध्याय ने कहा कि आज भाजपा के हाथों देश पूरी तरह से दिशाहीन हो चुका है। 2014 में जब नरेंद्र दामोदर दास मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने, उनके शपथ ग्रहण समारोह में भारत के सभी पड़ोसी देशों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया। संदेश स्पष्ट था भारत अच्छा पड़ोसी बनना चाहता है। परन्तु आज 7 साल बाद सार्क के आठ देशों अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान,  मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ ही चीन से भारत के संबंध सकारात्मक नहीं है। आज देश को सिर्फ राहुल गांधी की जरूरत है,जो इस देश को एक नई दिशा दे सकते हैं।

विकास उपाध्याय ने कहा कि आज जिस तरह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सफल नेतृत्व में पूरा छत्तीसगढ़ चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है। भूपेश सरकार की योजनाएं कारगर साबित हो रही हैं। किसान से लेकर हर वर्ग अपने आप को संतुष्ट महसूस कर रहा है। ऐसे में केन्द्र सरकार को जरूरत है कि वह खुद भी और भाजपा शासित प्रदेशों में छत्तीसगढ़ सरकार के मॉडल को लागू करने रूचि दिखाएं।

देश की जनता आज नेता को देखकर नहीं बल्कि उसके काम को देखकर पसंद करती है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि देश के अन्य राज्यों में एक स्टार के रूप में देखी जा रही है। उन्होंने असम सहित अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव में कांग्रेस के जीत का दावा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button