क्राइम

प्रदेश में ट्रेन मे यात्रा कर रही महिला से रेप  की कोशिश, सेना का जवान गिरफ्तार

डिब्रूगढ़। असम के डिब्रूगढ़से एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहाँ राजधानी एक्सप्रेस में सवार महिला के साथ सेना के एक जवान ने छेड़खानी कर दी। पीड़िता की शिकायत पर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर पौने एक बजे ट्रेन के पहुंचते ही जीआरपी व आरपीएफ ने महिला की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में ले लिया। जीआरपी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही 02423 अप राजधानी एक्सप्रेस के बी 8 कोच में कामख्या (असम) निवासी महिला अपने बेटे के साथ दिल्ली जा रही थी। इसी कोच में राजस्थान के दौसा जिले के खेड़ला गांव निवासी सेना का जवान सुनील सिंह यात्रा कर रहा था।

वह वर्तमान में सिक्कीम में तैनात है। ट्रेन जैसे ही पटना से रवाना हुई, आरोपित सुनील सिंह ने महिला से छेडख़ानी शुरू कर दी। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया।

आपको बता दे ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या चार पर बीती देर रात 12:42 बजे पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही जीआरपी व आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button