छत्तीसगढ़

राजधानी में गोबर चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए 5 महिलाएं

छत्तीसगढ़। सरकारी स्तर पर गोबर खरीद के लिए गोधन न्याय योजना शुरू होने के बाद शहर में गोबर चोरी का पहला मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह छह बजे घुटरापारा कचरा प्रबंधन केंद्र सह शहरी गोठान में रखे गोबर की चोरी कर रहीं पांच महिलाओं को रंगे हाथों पकड़ा गया।

उनसे लगभग 45 किलो गोबर बरामद हुआ। महिलाएं आस-पास मोहल्ले की हैं इसलिए उन्हें नगर निगम के कर्मचारियों ने कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button