छत्तीसगढ़हेल्थ

घर पर बनाकर खाएं आलू के पराठे, जानें इसे बनाने की रेसिपी

रायपुर। सुबह नाश्ते में आलू के पराठे मिल जाएं तो क्या बात है। आलू पराठा बिना सब्जी के भी बच्चों व बड़ों को अच्छा लगता हैं। हरी मिर्च, आचार, आलू—टमाटर की सब्जी, हरी धनिया चटनी और दही के साथ पराठा को परोस सकते है।
सामाग्री:— 
4 उबले आलू।
आधा छोटा चम्मच काली मिर्च।
1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर।
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर।
20 ग्राम बारीक कटा धनिया।
1 बारीक कटा मीरचा।
आधा छोटा चम्मच चाट मसाला।
एक छोटा चम्मच नमक।
350 ग्राम  गेंहू आटा गुन्दा हुआ।
देसी घी।
आलू पराठा बनाने की विधि:— 
उबले आलू मींजिए/ कद्दूकस करिए।
अब इसमें काली मिर्च, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हरा धनिया, हरा मीरचा व नमक डाले और मिलाइए।
अब गून्दा आटा लीजिए ।
आटे की गोल लोई लीजिए।
अब लोई को कटोरी आकार में करके उसमें आलू भरिये।
अब उसे चारो तरफ से बंद करिए।
अब चकला बेलन लीजिए।
अब लोई चकले पर रख कर बेलन से बेलिए।
तेज़ आँच पर तवा गैस पर रखिए।
गरम होने दीजिए।
अब देसी घी रखिए और तवे पर थोड़ा सा घी डालिए ।
अब उसपर बिला पराठा डालिए।
उसे थोड़ा पकने दे, देसी घी लगाए और पलटे।
अब दूसरी तरफ भी देसी घी लगाए और पलटे।
गैस धीमी कर दीजिए अगर तवा ज़्यादा गरम हो गया हो।
जब लाल लाल हो जाए और करारा हो जाए, तब आपका पराठा बन गया है।
अब इसे प्लेट में निकालिए।
गरम गरम परोसिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button