छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 27 मार्च को मंत्रालय के कर्मचारी संघ का चुनाव, 7 पदों के लिए डाले जाएंगे वोट 

रायपुर। मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के चुनाव की तिथि तय की गई है। 27 मार्च को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद शाम 5:30 बजे से मतगणना शुरू होगी। 27 मार्च को 7 पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। इनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और दो सदस्यों के लिए चुनाव होगा।

मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम की घोषणा होगी। मंत्रालय के संयुक्त सचिव, उप सचिव, अवर सचिव, अनुभाग अधिकारी, सहायक ग्रेड-1, 2, 3, चतुर्थ वर्ग व स्टॉफ ऑफिसर, निज सचिव, निज सहायक, स्टेनोग्राफर, स्टेनो टायपिस्ट मिलाकर 949 मतदाता वोट डालेंगे।

वाणिज्य एवं उद्योग न्यायालय की ओर से 14 जनवरी को जारी आदेश के पालन में चुनाव कराया जा रहा है। चुनाव के लिए प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची पर 8 मार्च की शाम 4 बजे तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। 9 मार्च को दावा-आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा।

15 मार्च को शाम 4 बजे तक चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। 18 मार्च को दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लिया जा सकता है। प्रत्याशियों के नाम की जांच के बाद उनके नामों का प्रकाशन 22 मार्च को किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button