छत्तीसगढ़

CM भूपेश बघेल आज असम दौरे पर होंगे रवाना

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज असम दौरे के लिए रवाना होंगे। सीएम भूपेश बघेल कुछ देर में ही रायपुर एयरपोर्ट से असम के लिए उड़ान भरेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश असम में प्रियंका गांधी की चुनावी सभा में शामिल होंगे। असम विधानसभा में जीत हासिल करने कांग्रेस पूरे दमखम के साथ प्रचार प्रसार कर रही है।

सीएम भूपेश बघेल लगातार असम की राजनीति गतिविधियों पर नजर बनाए रखे हुए हैं। सीएम बघेल ने यहां डोर-टू-डोर जाकर कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील भी की। वहीं आज सीएम भूपेश प्रियंका गांधी की चुनावी सभा में शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button