Uncategorized

छत्तीसगढ़ में 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

दंतेवाड़ा/रायपुर। बाजार में घेराबंदी कर पुलिस ने 5 लाख के इनामी नक्सली को धरदबोचा है। मिली जानकारी के अनुसार बारसुर एरिया कमेटी का सदस्य बन्नु अलामी पर शासन ने 5 लाख का इनाम घोषित किया था।

वहीं नक्सली के बारे में पता चलते ही पुलिस ने कोशलार मुर्गा बाजार में घेराबंदी की। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस बन्नु अलामी को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है। किन-किन वारदातों में शामिल था, इसे लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button