छत्तीसगढ़

रायपुर में पैराशूट लैंडिंग के बाद मचा बवाल थम नहीं रहा, अब बाफना ने भी खड़े किये हाथ

रायपुर। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में विनय बजाज को जिला संयोजक बनाए जाने पर मचा बवाल थमने का नाम नही ले रहा है, आज फिर फेसबुक पर रायपुर जिले के पूर्व महामंत्री एवं अध्यक्ष पद के सशक्त दावेदार जयंती पटेल, वर्तमान मंत्री नवीन शर्मा,युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री सचिन मेघानी,सिविल लाइन मंडल के पूर्व अध्यक्ष मनोहर चेतवानी, भाजपा नेता अम्बिका ठाकुर, बलराम मंधानी, सुमित तहिलानी सहित सैकड़ो भाजपा नेताओं ने इसे पैराशूट लैंडिंग बताते हुए कहा है कि इस नियुक्ति से निष्ठावान एवं ज़मीनी कार्यकर्ताओ का अपमान हुआ है एवं भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी केवल अपने चैम्बर, सामाजिक, व्यक्तिगत मित्र एवं उत्तर विधानसभा से ही पूरे रायपुर जिले के सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ का गठन कर रहे है जो कि काफी दुखदायी है।

इस विषय पर जब हमारी संवाददाता द्वारा भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि वे विनय बजाज को नहीं जानते, और उन्हें इस बात की भी जानकारी नहीं है कि विनय बजाज भारतीय जनता पार्टी का सदस्य है या नही। उन्होंने यह नियुक्ति रायपुर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी द्वारा की गई अनुशंसा पर की है। उक्त नेताओ द्वारा पूरे मामले की शिकायत प्रदेश प्रभारी डी.पुनदेश्वरी, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव से एवं संगठन मंत्री पवन साय से करने की बात कही है, न्याय नहीं मिलने पर पार्टी से कूच करने का मन बना रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button