क्राइमछत्तीसगढ़

अम्बिकापुर में लॉकडाउन के चलते दोस्त के घर जाकर मनाया जन्मदिन, मामला दर्ज

अंबिकापुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन में घर से निकलना प्रतिबंधित है। ऐसे में दोस्त के घर जाकर जन्मदिन की बधाई देना एक युवक को महंगा पड़ गया। जिला प्रशासन द्वारा इस कृत्य को लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन मानते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है।

अम्बिकापुर एसडीएम प्रदीप साहू ने बताया है कि अम्बिकापुर निवासी पीयूष कुमार त्रिपाठी ने लॉकडाउन अवधि में अपने घर से निकल कर दोस्त राकेश तिवारी के घर जन्मदिन की बधाई देने गए थे। इसका उल्लेख करते हुए त्रिपाठी ने अपने फेसबुक पेज पर सचित्र पोस्ट किया है।

एसडीएम साहू ने बताया कि पीयूष त्रिपाठी को लॉकडाउन अवधि में घर से बाहर निकलने जिला प्रशासन द्वारा पास जारी नहीं किया गया है। कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देश पर पीयूष कुमार त्रिपाठी के इस कृत्य को कोरोना महामारी को बढ़ावा देने के साथ ही जिला दंडाधिकारी के आदेश का उल्लंघन मानते हुए कोतवाली थाना प्रभारी को भारतीय दंड संहिता की धारा 188 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एवं अन्य सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध करने कहा गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button