Uncategorized

अब इस शहर में रविवार को रहेगा सम्पूर्ण लॉकडाउन

उत्तर प्रदेश। कोरोना संक्रमण अब पूरे देश में अपने पैर पसार रहा है। संक्रमण की तेजी देख सरकारें लॉकडाउन की तरफ जा रही हैं।

अब उत्तर प्रदेश सरकार ने भी तालाबंदी का फरमान जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन का फैसला किया है।

रविवार के दिन पूरे उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन रहेगा, आवश्यक सेवाओं को छोड़ सभी सेवाएँ बंद रहेंगी। लॉकडाउन शनिवार रात 8 बजे शुरू हो होगा और सोमवार सुबह 7 बजे तक लागू रहेगा|इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़ बाकी सभी दफ्तर भी बंद रहेंगे। लॉकडाउन के दौरान पूरे उत्तर प्रदेश में सफाई अभियान चलाया जाएगा और सैनेटाइजेशन का काम होगा।

बता दें कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 22,439 नए संक्रमित सामने आए है। देश में कोरोना के एक्टिव केस के मामले में उत्तर प्रदेश अब दूसरे नम्बर पर है। महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश में लगातार मामलों में वृद्धि होती दिख रही है।

राज्य में बुधवार को 20,510 नए संक्रमित मिले| उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना से 9,480 की मौत हो चुकी हैं। उत्तर प्रदेश में अब कुल एकि्टव केस एक लाख 29 हज़ार 848 हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 104 लोगों की मौत हुई है। लखनऊ में एक्टिव केस 35,865 हो गए हैं। लखनऊ में अब तक कोरोना संक्रमण से 1,410 लोगों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button