क्राइमछत्तीसगढ़

ENCOUNTER : छत्तीसगढ़ में सुबह-सुबह मुठभेड़, पांच लाख का इनामी नक्सली ढेर, मृत नक्सली था सैन्य खुफिया प्रभारी

दंतेवाड़ा। जिले में डीआरजी जवानों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। यहाँ मंगलवार सुबह जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली मारा गया है। मुठभेड़ जिले के नीलावाया जंगल में सुबह छह बजे की बताई जा रही है।

 

दंतेवाडा एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि पुलिस को इनामी नक्सली की मौजूदगी की सूचना मिली थी| इस पर सुबह करीब छह बजे जवान मौके पर पहुंचे।

सूचना पर कार्यवाही की गई हैं। भुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक नक्सली का शव बरामद किया है। नक्सली की पहचान मल्लपारा, नीलावाया निवासी कोसा के रूप में हुई है। पिता का नाम हंडा है। यह नक्सली पिछले 15 वर्षों से माओवादी संगठन में सक्रिय था।

वर्तमान में एक मलंगिर क्षेत्र समिति सदस्य और सैन्य खुफिया प्रभारी था। इस पर पांच लाख का इनाम था। उसके खिलाफ 15 से अधिक माओवादी अपराध दर्ज हैं। मुठभेड़ स्थल से एक 9 एमएम पिस्टल, एक देसी निर्मित भरमार बंदूक, एक तीन किलो का आईईडी, पिट्ठू, दवाइयां, दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button