छत्तीसगढ़

रात में घूम-घूमकर दो दंतैल हाथी रौंद रहे धान, किसान परेशान

महासमुंद। सिरपुर क्षेत्र में दो दंतैलों की मौजूदगी ने एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले तीन दिनों में दंतैलों ने करीब 20 एकड़ फसल को रौंद दिया है। वर्तमान में धान की फसलाें में बालियां आ गई है, जो पकने के कगार में है। कुछ दिनों के बाद कटाई भी शुरू हो जाएगी। किसान सुबह के समय किसी तरह खेतों में फसलों की रखवाली करते है, लेकिन रात में दंतैल की आमद से वे खेतों में नहीं रहते।

इसकी वजह से हाथी रात में फसलों को ज्यादा नुकसान पहुंच रहे हैं। हाथी भगाओ फसल बचाओं समिति के राधेलाल सिन्हा ने बताया कि पिछले तीन दिनों से दो दंतैल ग्राम गढ़सिवनी, पीढ़ी, मोहकम, खड़सा, सेनकपाट, बंदोरा व अमलोर में फसलों को रौंद दिया है। इससे करीब 20 एकड़ से अधिक फसलें बर्बाद हो गई है। सभी फसलों में धान की बालियां है। उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल को गढ़सिवनी से निकल कर दो दंतैल पीढ़ी आए। इस दौरान गढ़सिवनी में करीब 5 से 10 एकड़ के फसल को रौंद दिया।

उसी दिन फिर दोनों आगे बढ़कर ग्राम पीढी से मोहकम, खड़सा व सेनकपाट फसलों को रौंदते हुए पहुंचे। इससे करीब 10 एकड़ फसल बर्बाद हो गया। शाम को राउतबंधानी के पास रुके। देर रात दोनों फिर बंदोरा व अमलोर की ओर बढ़े। इससे बंदोरा के किसान जगदीश पटेल व अमलोर के कृषलाल ध्रुव के करीब तीन से चार एकड़ फसल नुकसान हुआ है। इधर, दंतैल के आवागमन को देखते हुए विभाग ने ग्रामीणों को मुनादी कराकर अलर्ट कर दिया है।

इधर, एक दंतैल बलौदाबाजार सीमा पर-

क्षेत्र में तीन दंतैल लगातार विचरण करते हैं। इसमें से एक दंतैल पिछले चार-पांच दिनों से बलौदाबाजार सीमा ग्राम तालाझर के जंगलों में मौजूद है। सीमा के पास पहुंचते ही आसपास के गांवों को बलौदाबाजार वन विभाग की टीम ने अलर्ट कर दिया है। इधर, दो दंतैल के विचरण पर वन विभाग नजर बनाई हुई है। सोमवार की शाम तक दोनों दंतैल अमलोर में थे। रात को फिर से मूमेंट करेंगे, जिस पर विभाग की नजर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button