क्राइमछत्तीसगढ़

कोरबा में पूर्व उप मुख्यमंत्री के बेटे-बहु और पोती की हत्या की गुत्थी सुलझी, हिरासत में आरोपी!

 

कोरबा। अविभाजित मध्य प्रदेश में पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे स्व. प्यारेलाल कंवर के पुत्र, पत्नी और उनकी छह साल की मासूम बेटी की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जल्द पुलिस उनकी गिरफ़्तारी कर मामले का खुलासा कर सकती है।

जानकारी के अनुसार जिले के उरगा थाना क्षेत्र के भैंसमा ग्राम पंचायत स्थित उनके आवास में हरीश कंवर, उनकी पत्नी सुमित्रा कंवर और छह वर्षीय पुत्री आशी की अज्ञात लोगों ने सुबह 4 से 5 बजे के बीच मंे धारदार हथियार से हत्या कर दी।

उरगा थाना प्रभारी ने  बताया था कि घटनास्थल से उन्हें अहम सुराग हाथ लगे हैं। इसके बाद ही सूत्रों ने आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेने की जानकारी दी है।

हालांकि आरोपियों के हिरासत में लिए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस मामले का खुलासा पुलिस देर शाम कर सकती है।

दिल दहला देने वाले इस घटना के बाद क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है वहीं घटना की जानकारी होने के बाद छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित वरिष्ठ नेता और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। डाग स्क्वायड की टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की थी। सूत्रों के अनुसार हत्या की वजह जमीन का कोई विवाद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button