छत्तीसगढ़

मंत्री डॉ. डहरीया के कार्यों से प्रभावित होकर,वंदना ट्रैक्टर ट्राली संचालक ने आरंग कोविड सेंटर को दिए 50 ऑक्सीजन सिलेंडर

आरंग। मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के कार्यों से प्रभावित होकर वंदना ट्रैक्टर ट्राली संचालक 50 ऑक्सीजन सिलेंडर दिए हैं। यह सराहनीय पहल नगर पालिका परिषद शक्ति के निवासी व नगर पालिका अध्यक्ष के पति त्रिलोक चंद जायसवाल ने की। उन्होंने आरंग क्षेत्र में संचालित कोविड केयर अस्पताल के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान किया है।

यह कोविड केयर अस्पताल मंत्री डॉ डहरिया के निर्देशन में आरंग में संचालित हो रहा है। कोविड-19 केयर सेंटर के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर देने मंत्री ने त्रिलोकचंद जायसवाल का आभार व्यक्त कर शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में समाजसेवी, उद्योगपति और सक्षम व्यक्ति लगातार मदद के लिए सामने आ रहे हैं। विपत्ति के समय में जरुरतमंदों की सेवा करना ही सबसे बड़ी सेवा है। जायसवाल ने जो 50 नग ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान किया है वह निश्चित ही कोरोना से जंग लड़ रहे मरीजों के जीवनरक्षक के रूप में काम आएगी। उन्होंने दानदाताओं से इसी तरह आगे बढ़कर सहयोग की अपील की। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही मंत्री की पहल पर आरंग में सर्वसुविधायुक्त कोविड केयर अस्पताल 50 बेड ऑक्सीजन युक्त शुभारंभ किया गया है। इस अस्पताल में आरंग क्षेत्र के कोरोना मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button