छत्तीसगढ़

प्रदेश के इन हिस्सों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कई हिस्सों में लोगों का कभी गर्मी से हाल बेहाल हो रहा है तो कभी बारिश होने से राहत मिलती है। इस बीच मौसम विभाग ने बुधवार को पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने कहा है कि एक द्रोणिका उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल और सिक्किम से दक्षिण तटीय उड़ीसा तक 2.1 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है।

एक दूसरे उत्तर-दक्षिण द्रोणिका उत्तर अंदरुनी कर्नाटक से केरल होते हुए कोमोरिन एरिया तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इन सिस्टमों के कारण प्रदेश में मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि संभावित है। मंगलवार की बात करें तो प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में प्रदेश के दुर्ग संभाग में उल्लेखनीय गिरावट और शेष संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। प्रदेश के दुर्ग संभाग में सामान्य से उल्लेखनीय कम,बिलासपुर संभाग में सामान्य से कम और शेष संभागों में तापमान सामान्य रहा।

न्यूनतम तापमान में प्रदेश के बस्तर व दुर्ग संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदेश के दुर्ग संभाग में सामान्य से चिन्हांकित कम व बिलासपुर एवं सरगुजा संभाग में सामान्य से कम तथा शेष संभागों में तापमान सामान्य रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में और सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया। मानपुर में 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button